July 21, 2025
जमीन विवाद में भाई बना हत्यारा, चाकू से हत्या कर किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा सरमसपुर गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर पारिवारिक संबंधों को कलंकित कर दिया। यहां एक युवक ने अपने सगे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जो सोमवार सुबह अपने घर पर किसी काम में व्यस्त था। इस दौरान, उसका सगा भाई सुमित कुमार वहां पहुंचा और अचानक चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सुजीत को तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, मृतक सुजीत के पास बाईपास के पास एक जमीन थी, जिसे लेकर उसका भाई सुमित लगातार उसे […]