Category Archives: परीक्षा परिणाम

Noimg

बिहपुर के भानु ने नीट परीक्षा में हासिल किए 662 अंक, क्षेत्र का बढ़ाया मान || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया: बिहपुर प्रखंड के मरवा पूरब पंचायत के मवि पछियारी टोला औलियाबाद के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक के पुत्र भानु कुमार ने नीट परीक्षा में कुल 720 में से 662 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। भानु ने 99.1397 पर्सेंटाइल के साथ आल इंडिया रैंक 19940 और कैटेगरी रैंक 8784 हासिल की है। भानु की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी मां अर्चना कुमारी, बहन उपासना कुमारी, चचेरे भाई शिक्षक आनंद कुमार, निखिल, अभिषेक और डेंजिल ने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। पंचायत की मुखिया उषा निषाद और पंसस दारोगा प्रसाद सिंह ने भानु को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे पंचायत के लिए गर्व […]

Noimg

सीबीएसई 10वीं में BAL BHARTI VIDYALAYA का शानदार प्रदर्शन, आदित्य नें 97.8% तो आर्यन नें लाया 97.2% अंक … जानिए पूरा रिजल्ट

Manjusha Mishra0

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डी पी सिंह ने बताया कि विद्यालय के कुल 14 छात्र-छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक अर्जित की है 40 छात्र-छात्राओं ने 80% से लेकर 89% तक अंक अर्जित किया एवं 41 छात्र-छात्राओं ने 70 से 79% अंक अर्जित किए । आदित्य कुमार ने सर्वाधिक 97.8 प्रतिशत लाकर विद्यालय टॉपर बना, आर्यन राज 97.2 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान, अंकित राज सुमन 97 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहा। सुहाना ने 94.6 प्रतिशत , वैष्णवी ने 94.6 प्रतिशत, ओम भारती ने 93.6 प्रतिशत, सागर सुमन ने 92.6 प्रतिशत, कृष्णा चिरानिया ने 92.6 प्रतिशत, सिमरन कुमारी ने […]

Noimg

बिहपुर रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गा मंदिर : पूजा में दिखती है बंग्ला संस्कृति की झलक ||GS NEWS

DESK 04 B0

इतिहास: बिहपुर प्रखंड के रेलवे ईंजीनियरींग दुर्गा मंदिर के प्रति क्षेत्र के लोगों में अपार श्रद्धा है।करीब सौ वर्ष पुराने यहां के पूजा वाले इस मंदिर में भगवती की पूजा व अारती में बंग्ला संस्कृति की झलक दिखती है।पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत सहायक मंडल कार्यालय बिहपुर की निगरानी व संयोजन में यहां पूजन कार्य संपादित होता है।इस मंदिर में मातारानी को खिचड़ी-सब्जी का भोग लगता है।जबकि पहली पूजा से ही बंग्ला ढाक को बजाकर माता का जागरण हाेता है।पूजा व मेला व्यवस्था में पंसस अमन आनन्द,बाला जी,अविनाश,अंकित,अंशु,सूरज,घनश्याम,निरंजन,राहुल,रवि राहुल,सानू उर्फ रोहन, आदित्य राज आदि समेत बिहपुर के पूरी युवाओं की टोली अपने कमेटी के मार्गदर्शन में जुटी हुई हैl महाआरती में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़अष्टमी से दसवीं पूजा तक मातारानी […]

Noimg

इंटरमीडिएट की परीक्षा में नवगछिया के श्री श्याम कोचिंग सेंटर का शानदार प्रदर्शन || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के विख्यात मुकेश सर के श्री श्याम कोचिंग सेंटर का इंटरमीडिएट की परीक्षा में शानदार परिणाम रहा । इस बाबत बताते हुए शिक्षक मुकेश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि उनके कोचिंग के लगभग शत प्रतिशत बच्चों का रिजल्ट सफल रहा । उन्होंने बताया कि उनके कोचिंग के मधु कुमारी को 420, साक्षी कुमारी को 399, शबनम को 381, काजल कुमारी को 371 , रेशम कुमारी को 356 अर्चना कुमारी को 355 ,अंजली कुमारी को 352, आस्था सागर को 341, अंशु प्रिया को 331, सुप्रिया कुमारी को 328, ज्योति कुमारी को 326, एवं स्नेहा कुमारी को 321 अंक मिले हैं जो कोचिंग के सर्वाधिक हैं इनके अलावा सभी का परिणाम शत प्रतिशत आया है । उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट […]