Category Archives: नगर निगम

जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी आगमानंद जी महाराज से मिले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर उत्तर बिहार प्रांत के नवगछिया जिले में चल रहे व्यापक गृह संपर्क महाअभियान के तहत संघ के कार्यकर्ताओं ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य परम पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज से भेंट की। इस दौरान संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख स्नेह कुमार ने स्वामी आगमानंद जी महाराज को संघ की पुस्तक ‘संगठन व सेवा के 100 वर्ष’ भेंट की। साथ ही आगामी 15 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर स्नेह कुमार ने गृह संपर्क अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ‘आओ बनाएं समर्थ भारत’ के नारे के साथ संघ के स्वयंसेवक गांव-गांव और घर-घर जाकर संगठन की […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में निःशुल्क भोजन एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क भोजन एवं कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में की गई। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है। कार्यक्रम में नवगछिया बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी पुरुषोत्तम यादुका, उनकी धर्मपत्नी वीणा यादुका तथा पुत्र महेश यादुका और अमित यादुका ने जरूरतमंदों के लिए भोजन एवं कंबल वितरण में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ को भोग अर्पित कर विधिवत पूजन के साथ की गई। भोजन वितरण कार्यक्रम के तहत पूरी, सब्जी एवं बुंदिया की व्यवस्था की गई थी। सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंद लोग पंक्तिबद्ध […]

Noimg

नगर निगम की उदासीनता के कारण भागलपुर के एक वार्ड की लड़कियों की शादी में हो रही है कठिनाई || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपए की लागत से शहर में विकास कार्य किए गए हैं, फिर भी कई मोहल्लों की तस्वीर अब तक नहीं बदल सकी है। भागलपुर के लालूचक वार्ड-47 में मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी भर जाने से मोहल्ले में कई लोगों की शादी टूट रही है। सड़क पर जलजमाव के कारण कई लड़कियों की शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ रही है। दरअसल, मुख्य सड़क नाले के पानी से जलमग्न हो गई है, जिससे लोगों को पैदल चलने में परेशानी हो रही है। ऐसे में दरवाजे पर बारात कैसे आएगी, यह चिंता लोगों को सता रही है। DESK 101

Noimg

नगर निगम के सभी कर्मियों ने मैराथन दौड़ लगाकर साफ-सफाई का दिया संदेश || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: नगर निगम के मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, डिप्टी मेयर सलाहुद्दीन हसन और नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मियों ने एक अनूठे तरीके से शहरवासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए तिलकामांझी से हवाई अड्डा के गेट तक मैराथन दौड़ लगाई। इस दौड़ का उद्देश्य शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देना और नागरिकों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। मेयर डॉ. वसुंधरा लाल ने भागलपुर शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घर के आसपास सफाई रखें और खुद को स्वस्थ रखने का प्रयास करें। डिप्टी मेयर सलाहुद्दीन हसन ने भी इस अभियान के महत्व को बताते हुए कहा कि नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मी मिलकर शहरवासियों को यह संदेश […]

Noimg

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने नगर निगम कर्मचारियों पर बरसाई लाठियां, कई घायल || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर : भागलपुर जिले में सत्ताधारी दल के विधायक गोपाल मंडल द्वारा नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर लाठी-डंडे बरसाने की घटना सामने आई है। यह घटना उस वक्त घटी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा हाउसिंग बोर्ड परिसर में तैयारियां की जा रही थीं। विधायक गोपाल मंडल ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारियों ने उनकी पत्नी से बदतमीजी की थी, जिसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक ने कर्मचारियों पर लाठियां बरसाईं, जिससे कई कर्मचारी घायल हो गए। इस हमले में नगर निगम के जेसीबी ड्राइवर बमबम, सहायक पिंटू और राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों ने घटना […]

Noimg

ग्रीन सिटी क्लीन सिटी को लेकर शहर के वार्ड नंबर 50 में चल रहा स्वच्छता अभियान || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर में आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरान वह किसानों को बड़ी सौगात देने और संबोधित करने के लिए शहर आएंगे। इसी के मद्देनजर शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ताकि शहर साफ-सुथरा और स्वच्छ दिखे। वार्ड नंबर 50 के पार्षद पंकज गुप्ता और निगम कर्मियों ने झाड़ू थामकर इस सफाई अभियान में भाग लिया। अभियान के तहत कई चौक-चौराहों पर सफाई की गई और लोगों को सफाई रखने की जागरूकता भी दी गई। इस मौके पर वार्ड पार्षद, वार्ड प्रभारी, सफाई कर्मी और एसएचजी की टीम मौजूद थी। पार्षद पंकज गुप्ता ने कहा कि उनका सपना है कि उनका शहर ग्रीन सिटी […]

Noimg

आगामी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम तैयार, हर वार्ड में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान जारी ||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर निगम पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन किसानों को सम्मान निधि के तहत 19वीं किस्त जारी करने के लिए भागलपुर के हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी संभावित आगमन की संभावना है। इस विशेष आयोजन को लेकर नगर निगम पिछले 10 दिनों से युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चला रहा है। ‘ग्रीन शहर, क्लीन शहर’ अभियान के तहत शहर के हर वार्ड में स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है और नागरिकों को भी अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में नगर निगम भागलपुर के सभागार में उप नगर आयुक्त, उपमेयर […]

Noimg

भागलपुर नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति की पहली बैठक, विकास और स्वच्छता पर चर्चा ||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर नगर निगम में इस साल की सशक्त स्थाई समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को भागलपुर आगमन की तैयारी, पार्षदों की सुरक्षा, उनके वेतन और नगर निगम के पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने जैसे मुद्दों पर विचार किया गया। बैठक में भागलपुर के सभी पार्षद, उपमेयर और मेयर उपस्थित थे। बैठक में पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर को और अधिक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाने के लिए कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई। वार्ड नंबर 20 के पार्षद संजय सिन्हा ने कहा कि हम नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ मिलकर शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के […]

Noimg

नगर सभापति ने किया आरसीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने आरसीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षदों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने बताया कि विभिन्न वार्डों में लगभग 2.75 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और नाला निर्माण कार्य पूरा किया गया है। आज दो वार्डों में इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये की लागत से और भी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विभूति यादव, संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, […]