Category Archives: पीरपैंती

Noimg

पीरपैंती में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : पीरपैंती थाना क्षेत्र के लकड़ाकोल गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने घटना में शामिल सात महिलाओं सहित कुल दस आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय में पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व पुलिस की एक टीम किसी मामले में छापेमारी करने लकड़ाकोल गांव पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात महिला और तीन पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी […]

Noimg

राकेश हत्याकांड में चारों आरोपियों को आजीवन कारावास, भागलपुर न्यायालय का बड़ा फैसला ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुरामपुर निवासी राकेश कुमार की हत्या के चारों आरोपियों को भागलपुर न्यायालय ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला पीड़ित परिवार के लिए न्याय की दिशा में एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। घटना 11 अगस्त 2020 की है, जब राकेश कुमार बाजार जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक की मां गीता देवी ने जिछो मंडल, संतोष मंडल, अजीत मंडल और बनारसी मंडल के खिलाफ पीरपैंती थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की विस्तृत सुनवाई के बाद भागलपुर न्यायालय ने चारों आरोपियों को […]

पीरपैंती के टोपरा टोला में भीषण आग, तीन गौशालाएं जलकर राख — चार गायों की मौत, लाखों का नुकसान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिला के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत टोपरा टोला में गुरुवार को सुबह-सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब तीन गौशालाओं में एक साथ भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चार गायों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य मवेशी बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गौशालाओं के अंदर बंधे मवेशियों को समय रहते बाहर निकालना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते तीनों गौशालाएं जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। मौके पर जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक लाखों की संपत्ति राख में तब्दील हो चुकी […]

पीरपैंती में श्रृंगार स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, एक घायल मायागंज रेफर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: पीरपैंती के इसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराहाट बाजार में स्थित जय माता दी श्रृंगार स्टोर में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। संजीव गुप्ता के इस स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग जुटे और इसीपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार व अंचलाधिकारी मनोहर कुमार को सूचना दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष, सीओ, एसआई विकास कुमार, ब्रजेश सिंह सहित पुलिस बल पहुंचा। आग पर काबू पाने के लिए बाबूपुर नियाज़ से दो पानी टैंकर और दो छोटी दमकलें बुलाई गईं, लेकिन आग के तेज़ी से फैलने के कारण कहलगांव और ललमटिया से चार बड़ी […]

पीरपैंती दियारा में घुड़सवार पुलिस ने संभाली मोर्चा, किसानों को अपराधियों से मिलेगी राहत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के दियारा क्षेत्र में किसानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। खेतों में लहलहाती फसलों को अपराधियों के आतंक से बचाने के लिए अब घुड़सवार पुलिस दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया है। घोड़े पर सवार पुलिस टीम ने शुक्रवार को पूरे दियारा इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस को तत्काल देने की अपील की। पुलिस ने कहा कि अगर कोई रंगदारी मांगे या फसल लूटने का प्रयास करे तो उसकी सूचना तुरंत दें, कार्रवाई अवश्य की जाएगी और सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पीरपैंती […]

Noimg

भागलपुर के पीरपैंती में फिर एक पुल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेंट ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर: जिले में पुलों के गिरने का सिलसिला जारी है। पीरपैंती के चौखंडी में एक और पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई है। बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर को इस घटना का कारण बताया जा रहा है। यह पुलिया वर्षों से जर्जर घोषित थी, और प्रशासन ने इसके आसपास आवागमन पर रोक लगा दी थी। पिछले 15 दिनों में यह तीसरी पुलिया है जो बह गई है, जिससे क्षेत्र के बाखरपुर, गोविंदपुर, बाबुपुर और मोहनपुर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 19 साल पुरानी इस पुलिया के बहने से अब स्थानीय लोगों के लिए पैदल आवागमन भी कठिन हो गया है। मौके पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, लेकिन स्थानीय […]

Noimg

पीरपैंती पहुंचे डीआईजी विवेकानंद ||GS NEWS

DESK 04 B0

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत भागलपुर, 22 सितंबर 2024: रेंज डीआईजी विवेकानंद आज पीरपैंती पहुंचे, जहां ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें अनुमंडल पुलिस कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। डीआईजी ने कार्यालय का निरीक्षण किया और विधि व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पीरपैंती थाना में भी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने बताया कि पीरपैंती थाना और अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अपराध और अनुसंधान से जुड़े विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया। उन्होंने पीरपैंती में हाल के दिनों में लूटपाट और डकैती के मामलों में आई कमी पर संतोष व्यक्त किया और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सहयोग देने […]

Noimg

पीरपैंती प्रखंड में बच्चों के द्वारा स्कूल में जड़ दिया गया ताला ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय महादेव टीकर में छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल के रास्ते को लेकर ताला बंदी कर दी। स्कूल जाने के लिए उपयुक्त रास्ता न होने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार छात्र-छात्राएं गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। खेत मालिक के द्वारा रास्ता बंद कर दिए जाने के बाद बच्चों को अपशब्द कहे जा रहे हैं। बच्चों ने साफ कर दिया है कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक स्कूल बंद रहेगा। पूर्व विधायक रामविलास पासवान ने भी विधानसभा में इस मुद्दे को दो-तीन बार उठाया था, परंतु अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। स्कूल में पहली से बारहवीं कक्षा तक करीब […]

Noimg

पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर में गंगा की तेज धार के चपेट में आने से युवक लापता ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में एक दुखद घटना घटी जब गंगा नदी की तेज धार में डूबने से सालिग्राम यादव के 18 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है जब पिंटू यादव गंगा पार अपने बासा से घर लौट रहे थे। वापसी के दौरान गंगा की तेज धारा में आकर पिंटू लापता हो गए। जैसे ही यह समाचार फैला, पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। मुखिया प्रतिनिधि कुंदन यादव ने बताया कि स्थानीय लोग और पिंटू के परिजन गंगा नदी में उसकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कुंदन यादव ने बताया […]

Noimg

बाखरपुर में गड्डे में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: पीरपैंती के बाखरपुर थानाक्षेत्र में सोमवार की रात एक गड्ढे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्व. सुखारी तांती के पुत्र राजकिशोर तांती (50) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर थे। उनके पुत्र चंदन तांती ने हत्या का आरोप लगाया है। चंदन तांती ने बताया कि सोमवार शाम उनके पिता राजकिशोर तांती गांव में भोज खाने गए थे और देर रात तक घर नहीं लौटे थे। चंदन ने कहा, “मेरे पिता जी मुझे खोजने बाहर गए थे। जब मैं घर लौटा और पिता जी को नहीं पाया, तो मेरी मां कलावती देवी ने कहा कि वह मुझे खोजने गए हैं। मैं उन्हें ढूंढ़ने बाहर निकला और घर से थोड़ी दूर […]