Category Archives: बिहार विधानसभा चुनाव 2020

मुख्य निर्वाचन आयोग ने बिहार चुनाव के लिए किया नया एप लांच, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी

PUJA JHA0

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बिहार विधानसभा चुनावों को देखते हुए पहली बार एक नया एप लांच किया है. इस एप पर राज्य के सभी निर्वाची पदाधिकारियों को कानूनी जानकारी मिलेगी. किसी भी तरह के संशय को दूर करने के लिए बस एक ही एप काफी होगा. उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजूनाथ कुमार सिंह ने बताया कि सीइओ,बिहार द्वारा पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए नया एप तैयार कराया है. इस एप में चुनाव संबंधी सभी प्रकार की सूचनाएं उपलब्ध हैं. चाहे नामांकन, नामांकनपत्रों की जांच, आदर्श आचार संहिता, मतगणना से लेकर चुनाव की सभी जानकारी उपलब्ध है.इसका इस्तेमाल जिलों के निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी कर सकते हैं. यह एप आम जनता के लिए नहीं है. […]