Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

विक्रमशिला पुल व पहुच पथ पर लगा रहा भीषण जाम || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जाम में घंटों फंसी रही गंभीर रूप से घायल महिला को मायागंज ले जा रही एम्बुलेंस विक्रमशिला पुल एवं पहुंच पथ पर सोमवार सुबह से ही भीषण जाम की स्थिति बनी हुई थी जो देर शाम और भी भयावह हो गई। पुल एवं पहुच पथ पर जाम में फंसे रहने के कारण सड़क पर दोनो ओर से वाहनो की लंबी कतार लग गई था। जाम धीरे धीरे अपना दायरा बढ़ाते हुए तेतरी जीरोमाइल तक पहुच गया था। पुल पहुच पथ जाम होने के बाद अधिकांश वाहन तेतरी जहान्वी चौक से 14 नवर सड़क होकर गुजरने लगी। अत्यधिक वाहनो के परिचालन होने से 14 नवर ब्रांच सड़क भी जाम की जद में आ गया था। जाम लग जाने के कारण सैकड़ो […]

नवगछिया : सुख, समृद्धि व शांति की कामना करते मां काली की गई पूजा अर्चना|| GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया सहित आसपास के इलाकों में काली पूजा के अवसर पर मां काली के भक्तों ने पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ मां काली की पूजा अर्चना की। नवगछिया के रंगरा जहांगीरपुर बैसी स्थित मां उग्र काली मंदिर में बड़ी संख्या में पहुचें श्रद्धालुओं ने सुबह से देर शाम तक माता की पूजा अर्चना की। नवगछिया बाजार स्थित मां काली मंदिर में माता के भक्तों ने दीपावली की रात्रि से माता की पूजा अर्चना में लीन हो गये।नवगछिया के भगत पट्टी रोड स्थित माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, बम काली मंदिर, सत्संग भवन रोड स्थित मां काली मंदिर , पकरा मोड़ के पास स्थित मां काली मंदिर, तेतरी गांव स्थित मां काली मंदिर, खगरा के मां बम काली मंदिर में माता […]

गोपालपुर: गोसाई गांव में श्रद्धा भक्ति के साथ हुआ मां काली का पूजा अर्चना || GS NEWS

B BABUL0

गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव पंचायत के हरिपुर टोला में स्थित मां काली मंदिर में भक्तों द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ मां कालिका का पूजन दीपावली की रात्रि से ही किया गया । इस बाबत ग्रामीण मेले का भी आयोजन छोटे-मोटे स्तर पर किया गया मौके पर गांव के युवाओं ने बताया कि कोरोना के चलतें सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पूजा अर्चना की जा रही है यहां की माता बहुत शक्तिशाली है महिलाएं खोयचा चढ़ाकर माता को प्रसन्न करती हैं वहीं भक्त दिन-रात भक्ति में लीन रहते हैं मौके पर ग्रामीण भजन मंडली द्वारा कीर्तन भजन किया जा रहा था । प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की देर संध्या स्थानीय गंगा घाट में की किया जायेगा । B BABUL

गोपालपुर: 1936 ई से अभिया में हो रही है काली पूजा ||GS NEWS

B BABUL0

गंगा के कटाव से विस्थापित होकर वर्त्तमान स्थल पर बसे अभिया गाँव में 1936 ई से मंदिर स्थापित कर माँ काली की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा -अर्चना किया जाता है. इस अवसर पर बडे पैमाने पर मेला भी आयोजित किया जाता है. मेला कमिटी के अध्यक्ष पंचलाल मंडल ने बताया कि गंगा के कटाव से विस्थापित होकर हमलोग यहाँ बस गये. 1936 ई से यहाँ विधिवत वैष्णव पद्धति से माता की पूजा गाँव के ही विद्वान पंडित लड्डू झाँक व राजेन्द्र झा के द्वारा किया जाता है. उन्होंने बताया कि मैय्या बडी शक्तिशाली हैं. जो भी यहाँ सच्चे मन से शीश झुकाते हैं. माता उनकी हर मनोकामना पूरी करती हैं. मनोकामना पूरी होने पर महिलाओं द्वारा खोइछा चढाया जाता […]

ढोलबज्जा : कबीर मठ आश्रम टोला के मामले में लगाए गए आरोप को झूठा बताते हुए भूतपूर्व सरपंच जालो सिंह ने कदवा थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा से मनीष कुमार की रिपोर्ट ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र के कबीर मठ आश्रम टोला के मामले में मठ के अध्यक्ष ज्ञान स्वरूप गोस्वामी के द्वारा खैरपुर कदवा पंचायत के भूतपूर्व सरपंच जय नारायण सिंह उर्फ जालो सिंह पर लगाए गए आरोप को झूठा बताते हुए जालो सिंह ने बुधवार को कदवा ओपी थाने में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में भूतपूर्व सरपंच जालो सिंह ने कहा है कि- करीब 6 माह पूर्व मठ के संचालन व अन्य गतिविधियों को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों के बीच एक बैठक बुलाई गई थी. जिसमें मठ के अध्यक्ष ज्ञान स्वरूप गोस्वामी से 10 साल के आमदनी व खर्च का ब्यौरा मांगे जाने पर उन्होंने हिसाब दिए बगैर बकवास कर लिया था. ज्ञात हो […]

नवगछिया : कभी भक्तों को निराश नहीं करती है भवानीपुर वाली काली मैया – 200 वर्ष पुराना है मंदिर का इतिहास // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया से रणवीर कश्यप की रिपोर्ट नवगछिया बाजार से महज एक किलोमीटर दूर रंगरा प्रखंड के भवानीपुर वाली काली मैया के बारे में भक्त कहते हैं कि यहां की काली मैया ने आज तक अपने भक्तों को निराश नहीं किया! भक्त अपना अनुभव बताते हुए कहते हैं कि माता को बड़े चढ़ावे और आडंबर युक्त पूजा नहीं चाहिये! समर्पण भाव से जो माता के शरण में गया, उसने फिर कभी कहीं हाथ नहीं फैलाया. यही कारण है दिन रात माता का वैभव बढ़ता ही जा रहा है! मंदिर के बारे में कई की दंत कथाएं दादी नानी की कहानियों में प्रचलित है! कहा जाता है कि लगभग 200 वर्ष पहले भवानीपुर गांव के कुछ बच्चे खेल ही खेल में मां […]

नवगछिया : शांतिपूर्ण माहौल में मनाए काली पूजा व दीपावली // GS NEWS

B BABUL0

काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर रविवार को नवगछिया टाउन थाना में शांतिसमिति की बैठक थानाध्यक्ष अमर विश्वास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दीपावली, काली पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इस पर चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि नवगछिया में छह स्थानों पर माँ काली की पूजा होती है। शहर के सत्संग भवन रोड वार्ड 17, पुरानी एनएसी रोड नोनीयापट्टी बम काली मंदिर, आनंद विवाह भवन के पीछे बूढ़ी काली मंदिर, स्टेशन रोड आरपीएफ थाना के बगल स्थित काली मंदिर, एनएच 31 पकरा मोड़ काली मंदिर एवं तेतरी खादी भंडार परिसर काली मंदिर में प्रतिमा स्थापित होती है. पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान पूजा स्थल पुलिस की व्यवस्था किए जाने […]