Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

नवगछिया : छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

शुक्रवार को छठव्रतियों ने अस्तांचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। कोरोना की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी कमी जरूर देखने को मिली परंतु इसके बाद भी खासी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। शनिवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ व्रत का पारण किया जाएगा। हिंदू आस्था के महापर्व छठ का शुक्रवार को तीसरा दिन था। इस दिन छठव्रतियों ने अस्तांचल गामी सूर्य को पहला अर्ध्य दिया। इसे लेकर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न तालाब सहित नवगछिया के प्रमुख छठ घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ी। उल्लेखनीय है कि छठ को विभिन्ना धर्मों के लोग श्रद्धापूर्वक मनाते हैं। हालांकि इस बार कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी […]

नवगछिया के गोसाई गांव गंगा घाट पर पटाखे से पुआल में लगी आग , ग्रामीणों के प्रयास से पाया गया काबू || GS NEWS

B BABUL0

गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव के गंगा घाट पर छठ महापर्व के पहले संध्या अर्घ के समय उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पटाखे से पास में रखे बबलू यादव पिता झगरू यादव के पराली में आग लग गई लोग घाट से दौड़कर आग बुझाने पहुंचे . बताते चलें कि सरकारी आदेश के बाद पराली को खेतों में नहीं जलाने को लेकर लगातार एक दर्जन किसानों का पराली एक ही स्थान पर रखा हुआ था और पास में ही कई दर्जन मवेशी बैठें से व खेतिहर किसान के बासा स्थित हैं । वहीं ग्रामीणों के प्रयास से पराली की आग को बुझाया गया उपस्थित लोगों ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों के कारण आग पर काबू पाया गया अन्यथा […]

नवगछिया : कोरोना से निजात की परबैतनी द्वारा मांगी जा रही मन्‍नतें || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

महापर्व को लेकर आस्‍था है कि इसमें छठी मइया से मांगी गई मुराद पूरी होती है। ऐसे में लोग परिवार व समाज के लिए मन्‍नते मांगते रहे हैं। तुलसीपुर की एक व्रती बेबी देवी ने बताया कि वह इस साल छठी मइया से लोगों को कोरोना से बचाने का आशीर्वाद मांगेंगीं। नवगछिया के भवानीपुर की रहने वाली आरती कुमारी मानती हैं कि छठी मइया ही कोरोना की विपत्ति से निजात दिला सकतीं हैं। सैदपुर की कौशिल्या देवी हों या बड़ी मकंदपुर की पूनम, बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु कोरोना से छुटकारा दिलाने की मन्‍नत मांगते दिख रहे हैं। Barun Kumar Babul

बिहार: छठ महापर्व का तीसरा दिन- खरना के बाद अब सूर्यदेव का पड़ेगा आज पहला अर्घ्‍य || GS NEWS

B BABUL0

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन शुक्रवार को भगवान भास्‍कर को सायंकालीन अर्घ्‍य दिया जाएगा। इसके पहले गुरुवार को व्रतियों द्वारा छठी मैया को गुड़, अरवा चावल एवं दूध से बने रसिया का भोग लगा कर खरना व्रत किया गया। बुधवार को नहाय-खाय (Nahai-Khay) के महापर्व की शुरुआत हुई। आज शुक्रवार को सांध्‍यकालीन सूर्य (Evening Arghya) तो कल शनिवार को प्रात:कालीन अर्घ्‍य (Morning Arghya) के साथ होगा। कोरोना संक्रमण के काल में यह पहला छठ व्रत है, जिसमें संक्रमण से बचाव के तमाम ऐहतियाती उपाय किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए प्रशासन व पुलिस के हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। छठ पर्व को लेकर राज्‍यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) तथा मुख्‍यमंत्री […]

नवगछिया : नहाय खाय के साथ शुरू हुआ लोकआस्था का महापर्व छठ, खरना आज || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नवगछिया : लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को नहाय खाय के साथ आरंभ हो गया है. बुधवार को नवगछिया के विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. नवगछिया के जहान्वी गंगा घाट पर नवगछिया सहित पूर्णिया, सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आए हुए थे. गंगा घाट पर व्रती महिलाओं ने गंगा स्नान कर गंगा मैया की आराधना की एवं जल भर कर घर आई. इसके बाद व्रती महिलाओं ने कद्दुभात बनाया एवं उसे ग्रहण किया. इधर छठ त्योहार के लेकर नवगछिया बाजार भी पूरे दिन गुलजार रहा. बाजार पूरे बाजार में छठ पूजा में लगने वाले सामग्री की दुकानें […]

नवगछिया : गंगा स्नान के बाद कद्दू भात के साथ शुरू हुआ आस्था का महापर्व

B BABUL0

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा का वातावरण शुरू हो चुका है. बुधवार को नहाय खाय (कद्दू भात) के साथ ही चार दिवसीय इस महापर्व का अनुष्ठान आरंभ हो गया. कद्दू भात पर्व को लेकर श्रद्धालु व छठ व्रतियों ने नवगछिया के गोपालपुर , रंगरा ,बिहपुर सहित कई प्रमुख नदियों में डुबकी लगायी. साथ ही छठ व्रत को लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी भी की. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे बड़े सभी घाटों की साफ-सफाई को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. दूसरी तरफ शांतिपूर्ण छठ पर्व संपन्न कराने को लेकर नवगछिया पुलिस जिला प्रशासन काफी मुस्तैद दिख रही है. लोक आस्था के इस पर्व पर पूजन सामग्री को लेकर शहरी […]

ढोलबज्जा: कदवा के बाजारों में छठ व्रतियों की उमड़ी भीड़, 200 रुपए टोकरी व 140 रुपये बिका नारियल || GS NEWS

B BABUL0

ढोलबज्जा से मनीष कुमार मौर्या की रिपोर्ट बुधवार को लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ कद्दू भात से होते हीं छठ व्रतियों की भीड़ कदवा व ढोलबज्जा के बाजारों में उमड़ पड़ी. जहां छठ व्रतियों को 120- 200 रुपए टोकरी, 140 रुपए जोड़ा नारियल, 50 रुपए दर्जन केला व 80 रुपए में एक डाला सूप की पूजा सामग्रियों को खरीदते देखा गया. जिसमें सेब, खीरा, छोटा नींबू, सकरकंद, बोडा, मूली, पौधा समेत हल्दी अदरक की एक गांठ व अन्य सामग्रियों शामिल थे. इससे पहले छठ व्रतियों ने अपने-अपने घर-आंगन की साफ-सफाई कर गोबर से चौका भी लगाई. उसके बाद कद्दू भात प्रसाद की भोग लगाई. वहीं छठ व्रतियों गुरुवार को खरना के दिन घर के देवी […]

नवगछिया : नवगछिया के 22 स्थानों पर होगी छठ पूजा, गोपाल गोशाला में बनेगा बड़ा कृत्रिम छठ घाट || GS NEWS

B BABUL0

दस हजार लोगों की क्षमता वाले सुरक्षित घाट का किया जा रहा है निर्माण नगर पंचायत के पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी अंतिम चरण में है. नगर पंचायत के द्वारा कृत्रिम घाट के निर्माण एवं स्थाई पोखर व तलाव की सफाई शुरू कर दी गई है. इस वर्ष नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 22 स्थानों पर छठ पूजा होगी. नवगछिया शहर में इस वर्ष गोपाल गौशाला के पोखर के साथ साथ पोखर जे साथ साथ गोशाला के पीछे बड़े क्षमता वाले घाट का निर्माण होगा. छठ घाट बना कर पूरे शहर के लोगों के लिए पर्व मनाने की व्यवस्था की जायेगी. तैयारियों को लेकर मंगलवार को […]

नवगछिया : कद्दुभात आज, व्रत की खदादारी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

B BABUL0

लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जायेगा. इसे लेकर मंगलवार से ही गंगा स्नान करनेवालों की भीड़ विभिन्न तटों पर लगनी शुरू हो गया. नहाय-खाय के दिन अरवा चावल के साथ कद्दू खाने का महत्व है. इसलिए शहर की सभी सब्जी मंडी में 50 से 60 रुपये पीस तक कद्दू बिके, जो कि सामान्य दिनों में 20 से 30 रुपये पीस बिकते है. नवगछिया शहर के विभिन्न स्थानों व सब्जी मंडी में खास कद्दू के स्टॉल सजाये गये थे. सब्जी कारोबारी मुन्ना ने बताया छठ पर्व को देखते हुए सब्जी किसान अधिक से अधिक मात्रा में कद्दू उपजाते हैं ताकि अधिक मुनाफा कमाया जा सके. इस बार कद्दू का भाव पिछले वर्ष से महंगा […]