5
(2)

बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा

नवगछिया । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे बेगूसराय से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मुंगेर, सुल्तानगंज, नाथनगर, काजीकोरैया-राघोपुर तथा नवगछिया बांध का हवाई सर्वेक्षण करते हुए नवगछिया पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे नवगछिया बांध स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और तटबंध की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ क्षेत्र की स्थिति को लेकर समीक्षा किए जाने की भी संभावना है। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री पटना लौटेंगे।

राघोपुर क्षेत्र में गंगा के भीषण कटाव और नवगछिया इलाके में तटबंधों पर बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री का हवाई सर्वेक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हवाई सर्वेक्षण के दौरान बाढ़ और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, तटबंधों की सुरक्षा तथा बचाव कार्यों का जायजा लिया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: