Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

छठ पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हो रहा आयोजन || GS NEWS

DESK 040

छठ पूजा के अवसर पर रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रंगरा और तीनटंगा दियारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रंगरा के दक्षिण टोला में छठ पूजा समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन छठ पूजा के समाप्ति पर बीते सोमवार की रात किया गया। जिसमें भक्ति गीतों को एस कुमार गायक एवं अन्य गायिका के द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसके प्रस्तुति पर वहां मौजूद दर्शक भक्ति भाव में खूब झूमे। इसके अलावा हिंदी गानों पर भी रिकॉर्डिंग डांस किया गया। अन्य कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुती की गई। वहीं दूसरी तरफ शारदा नाट्य कला परिषद भीमदास टोला तीनटंगा दियारा के द्वारा आज से तीन दिवसीय नाट्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस […]

Noimg

हर्षोल्लास व शांति पूर्वक के साथ मनाया छठ पर्व ||GS NEWS

DESK 040

बिहार के सबसे लोकप्रिय एवं आस्था के महापर्व का समापन सोमवार को उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देकर किया गया। श्रद्धालु अपने अपने घाटों पर सुबह के 4 बजे हीं पहुंचने लगे।पूरा छठ घाट दीपों से प्रज्वलित हो उठा साथ हीं छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय होकर गुंजायमान हो गया। श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार सहित श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया। वहीं रविवार की शाम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी छठ घाटों पर अद्भुत छटा दिखाई दिया। घाटों पर उमड़ा सैलाब के ll व्रतियों नें डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदियों, तलाब और घरों में महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रखंड क्षेत्र के कुल 21 घाटों पर श्रद्धालुओं […]

Noimg

रंगरा में 19 घाटों पर होगा छठ पूजा का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

प्रशासनिक स्तर से सिर्फ रंगरा कलबलिया धार में होगा बेरीकेटिंग। जबकि रंगरा प्रखंड के सबसे खतरनाक घाटों में से एक तीनटंगा दियारा का छठ घाट है। रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इस वर्ष होने वाली छठ पूजा की तैयारी आम लोगों के द्वारा शुरू कर दी गई है। तो वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की जा रही है। इस बार प्रखंड क्षेत्र में होने वाली छठ पूजा कुल 19 घाटों पर संपन्न होगी। जिसके लिए प्रशासन के द्वारा सभी छठ घाटों का मुआयना कर उनकी सूची बना ली गई है। साथ ही खतरनाक छठ घाटों को भी चिन्हित कर लिया गया है। इस संबंध में रंगरा चौक अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में जो भी खतरनाक घाट […]

Noimg

काली मैया की पट खुलते हीं उमरी श्रद्धालुओं की भीड़। भव्य मेले के साथ-साथ कार्यक्रम का भी आयोजन || GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर मेले का आयोजन किया गया मंगलवार को सूर्य ग्रहण लगने के कारण कहीं भी मैया काली के पट को नहीं खोला गया था।जिससे कि मेले का आयोजन नहीं हो सका। वही बुधवार को काली मैया की पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मैया दर्शन के लिए मंदिर में बढ़ने लगी। महिलाओं के द्वारा काली मैया को पान प्रसाद पुष्प के अलावे खोइचा भी प्रदान किया गया। दिन भर पूजा स्थलों के समीप मेले की भीड़ लगी रही। शाम होते ही मेला में और भीड़ गई।रंगरा बुढ़िया काली स्थान और छोटी काली स्थान में मेला आयोजन के साथ साथ आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अलावे भवानीपुर, सधुआ, भीमदास टोला, ज्ञानी दास टोला […]

Noimg

नवगछिया के भवानीपुर में स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में माता काली पिंडी पर हुई विराजमान || GS NEWS

DESK 040

रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में लक्ष्मी पूजा के रात्रि को माता काली पिंडी पर विराजमान हुई। वैदिक एवं तांत्रिक तरीके से पूजा में हजारों की भीड़ में उमड़ पड़ी। वहीं मंगलवार को सुबह से दोपहर तक बलि प्रदान एवं पूजन हेतु पट खुला रहा। तथा दोपहर दो बजे के बाद मंदिर का पट सूर्य ग्रहण होने के कारण बंद कर दिया गया। अब पुनः पट बुधवार को सुबह से शाम तक भक्तों के लिए खुला रहने के साथ हीं देर शाम प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता में स्थानीय पहलवानों ने अपने बाजुओं के ताकत आजमाएंगे। मंदिर कमेटी की ओर से व्यवस्थापक प्रशांत कुमार , राम जी […]

रंगरा प्रखंड के भवानीपुर काली मंदिर का इतिहास 204 वर्ष पुराना || GS NEWS

DESK 040

रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित श्रीदक्षिणेश्वरी काली मंदिर का इतिहास 204 वर्ष पुराना है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सोनरा बहिवार में गांव के बच्चों ने खेल-खेल में पहले मिट्टी से मां काली की प्रतिमा बना दी। इसके बाद बच्चे एक पाठा पकड़ लाए और काली माता का जयकारा लगाते हुए उस पाठा के गर्दन पर कुरा चला दिया। देखते ही देखते उस पाठा की गर्दन कट गई पाठा की बलि चढ़ गई। यह देखते ही बच्चे घबरा गए और भागते हुए सभी अपने-अपने घर पहुंचे। घर पहुंचते ही सबने अपने यहां उक्त घटना के बारे में बताया। तत्काल बुजुगों के कहने पर बच्चों ने मां काली की निर्मित मिट्टी की प्रतिमा को गंगा जल में विसर्जित कर […]

Noimg

ज्ञानीदास टोला में चल रहे भीषण कटाव के मुद्दे ओर भाजपा ने नवगछिया अनुमंडल परिसर में दिया धरना || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा के ज्ञानीदास टोला में कटाव, विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की नवगछिया इकाई ने एक दिवसीय धरना देते हुए प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए, कटाव पीड़ितों के सभी प्रकार की समस्याओं का निदान करने की मांग की है, अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन चलाने के चेतावनी भी दी है. धरना सभा का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल कर रहे थे. जबकि मौके पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव और संगठन के जिला प्रभारी अभय वर्मन भी मौजूद थे. धरना में ज्ञानीदास टोला से बड़ी संख्या में कटाव पीड़ित भी शामिल हुए. कार्यक्रम के मध्यम से सभी नेताओं में कटाव पीड़ितों के प्रति राज्य सरकार की बेरुखी को आड़े हाथों लिया […]