5
(1)

बिहार के सबसे लोकप्रिय एवं आस्था के महापर्व का समापन सोमवार को उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देकर किया गया। श्रद्धालु अपने अपने घाटों पर सुबह के 4 बजे हीं पहुंचने लगे।पूरा छठ घाट दीपों से प्रज्वलित हो उठा साथ हीं छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय होकर गुंजायमान हो गया। श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार सहित श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया।


वहीं रविवार की शाम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी छठ घाटों पर अद्भुत छटा दिखाई दिया। घाटों पर उमड़ा सैलाब के ll व्रतियों नें डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदियों, तलाब और घरों में महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रखंड क्षेत्र के कुल 21 घाटों पर श्रद्धालुओं के बीच जबरदस्त आस्था देखने को मिला। प्रशासन के द्वारा रंगरा कलबलिया धार में नदी किनारे पुरा बैरिकेटिंग करवाया गया। ताकि किसी श्रद्धालू के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हो।


वहीं थाना अध्यक्ष महताब खान के द्वारा सभी बड़ी घाटों पर पुलिस बलों के अलावे गोताखोर को भी तैनात किया गया। प्रशासनिक सुरक्षा के दायित्व तले प्रखंड क्षेत्र के कलबलिया धार में छठ व्रतियों के लिए समुचित व्यवस्था के साथ साथ छठ घाट पर नाव क़ी भी व्यवस्था किया गया था जहां शांतिपूर्वक तरीके से छठ व्रत का समापन किया गया।
रंगरा में18 वर्षों से छठ पुजा सेवा समिति के द्वारा भव्य सेवा का आयोजन रखा जाता है। जिसमें गरम पानी, चाय, गाय का दुध अर्द्य देने के लिए और खीर का व्यवस्था किया जाता है। जिसमें लगभग हज़ारों लोग सेवा इस पुजा समिति के द्वारा महाप्रसाद का लाभ पाते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: