5
(1)

नवगछिया के बिहपुर नन्हकार निवासी सन्नी यादव की पत्नी अर्चना देवी को गंभीर अवस्था में बिहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लाया गया। अस्पताल में वह बुरी तरह कांप रही थी और बेहद भयभीत दिख रही थी।

पूछे जाने पर अर्चना देवी ने बताया कि उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व आंगनबाड़ी सेविका रंजना रानी के पुत्र सन्नी यादव से हुआ था। विवाह के समय चार लाख रुपये और एक सोने की चकती देने की बात तय हुई थी, परंतु उसके पिता एक लाख रुपये और सोने की चकती नहीं दे सके। विवाह के बाद से ही अर्चना पर लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाया जाता रहा।

कुछ समय बाद उसे ससुराल से यह कहकर निकाल दिया गया कि जब तक बाकी पैसे और गहने नहीं लाओगी, तब तक घर में प्रवेश नहीं मिलेगा। बुधवार शाम अर्चना अपने दो भाइयों के साथ मायके गोराडीह, कहलगांव से ससुराल पहुंची। भाइयों के वापस लौटते ही अर्चना के साथ उसके पति सन्नी यादव, देवर छोटू यादव और सास रंजना रानी ने मारपीट शुरू कर दी।

अर्चना ने किसी तरह अपने भाई को फोन से जानकारी दी। जब दोनों भाई उसे बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई तथा उनका मोबाइल और बाइक छीन लिया गया। रातभर अर्चना को पीटा गया और घर में बंद कर दिया गया।

किसी तरह भाई राहुल ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्चना को गंभीर अवस्था में बिहपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

अर्चना ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो उसे मारकर गंगा में फेंकने की योजना बना ली गई थी। पीड़िता के भाई राहुल ने बताया कि इलाज के बाद झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। वहीं झंडापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: