



नवगछिया जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा गांव में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ। स्थानीय मध्य विद्यालय रही टोला डिमहा के कक्षा 6 के छात्र अनुज कुमार पिता—धर्मेंद्र पोद्दार अपनी साइकिल चला रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। चोटें गंभीर होने के कारण अनुज मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अनुज सुबह 10 बजे स्कूल के लिए निकले थे। दोपहर करीब 3 बजे वह विद्यालय के पास सड़क पर साइकिल चला रहे थे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सीधे बच्चे के ऊपर से गुजर गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने घटनास्थल पर ही उनकी मौत की पुष्टि कर दी।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत मोटरसाइकिल और चालक को पकड़ लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में अनुशासन की कमी के कारण बच्चे बिना अनुमति स्कूल से बाहर निकल जाते हैं और विद्यालय के सामने मुख्य सड़क होने के कारण यह क्षेत्र हमेशा खतरनाक बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अगर स्कूल प्रशासन थोड़ी सतर्कता बरतता और बच्चों को बिना अनुमति बाहर जाने नहीं देता, तो यह दुखद घटना टल सकती थी।
गोपालपुर थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अपकृत परिस्थितियों का विवरण दर्ज किया गया है।















