5
(1)

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह तथा अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र का डिस्पैच सेंटर इंटर स्तरीय आदर्श उच्च विद्यालय, तुलसीपुर यमुनिया में स्थापित किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वाहन पार्किंग स्थल, डिस्पैच काउंटर, वीवीपैट एवं ईवीएम के रखरखाव के लिए चिन्हित कमरों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बिहपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर नवगछिया शैलेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि डिस्पैच सेंटर पर इस प्रकार काउंटरों की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे दूरदराज के बूथों पर जाने वाली पोलिंग पार्टियों को पहले सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा सके, ताकि वे समय से पहले अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच सकें।

डॉ. चौधरी ने कहा कि चुनाव सामग्री की पैकिंग, रखरखाव और वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण और संचालन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चुनाव कार्य को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का सख्त निर्देश दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: