5
(1)

भागलपुर। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु बैडमिंटन (बालक एवं बालिका वर्ग) के चयन ट्रायल का आयोजन शुक्रवार, 27 जून 2025 को किया जा रहा है। यह ट्रायल सैंडिस कंपाउंड स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल में पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु न्यूनतम 12 वर्ष तथा अधिकतम 14 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित खिलाड़ियों को बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा आवास, पौष्टिक भोजन, खेल पोशाक, आधुनिक खेल उपकरण, चिकित्सा सुविधा एवं दक्ष प्रशिक्षकों की निगरानी में वैज्ञानिक पद्धति से खेल प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा अपना बैडमिंटन रैकेट व शटल साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया की शुरुआत बैटरी टेस्ट से होगी। इसके पश्चात खेल कौशल के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र देना होगा तथा उन्हें प्रशिक्षण केंद्र के छात्रावास में रहना अनिवार्य होगा।

चयन ट्रायल के सफल आयोजन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से पांच प्रशिक्षक एवं भागलपुर जिले के 10 शारीरिक शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: