June 27, 2025
एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए बैडमिंटन चयन ट्रायल आज सैंडिस कंपाउंड में GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु बैडमिंटन (बालक एवं बालिका वर्ग) के चयन ट्रायल का आयोजन शुक्रवार, 27 जून 2025 को किया जा रहा है। यह ट्रायल सैंडिस कंपाउंड स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल में पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु न्यूनतम 12 वर्ष तथा अधिकतम 14 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित खिलाड़ियों को बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा आवास, पौष्टिक भोजन, खेल पोशाक, आधुनिक खेल उपकरण, चिकित्सा सुविधा एवं दक्ष प्रशिक्षकों की निगरानी में वैज्ञानिक पद्धति से खेल प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। ट्रायल में […]