


भागलपुर के सबौर प्रखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इंग्लिश गांव के वार्ड नंबर 10 चाय टोला के पास गंगा नदी किनारे एक 5 वर्षीय बच्ची की बहती हुई लाश देखी गई। इस दृश्य को देखकर नदी किनारे खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे गांव के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए।

फिलहाल बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 112 पुलिस गश्ती गाड़ी को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पहचान के प्रयास में सभी थानों से संपर्क साधा जा रहा है।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।













