



नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के जेपी कॉलेज टोला नारायणपुर निवासी मवेशी पालक अनिल यादव की गाय ने शनिवार को एक अद्भुत बछिया को जन्म दिया। इस बछिया के दो मुंह और चार आंख हैं। पशु चिकित्सक की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया।
जन्म के बाद जब ग्रामीणों ने बछिया को देखा तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। अनिल यादव ने बताया कि बछिया पूरी तरह स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट है। गाय को पहले से ही अच्छा खान-पान दिया जा रहा था, लेकिन इस तरह के असामान्य जन्म से सभी दंग रह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में बछिया को देखने पहुंचे। चिकित्सक ने जांच कर दवा दी है, जिसे मवेशी पालक लगातार पिला रहे हैं। हालांकि, जन्म के बाद बछिया में सामान्य फुर्ती दिखाई नहीं दी।
पालक अनिल यादव ने कहा कि वे बछिया को दूध और दवा देकर जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि यह अद्भुत बछिया कितने दिन तक जीवित रह पाती है।













