



नवगछिया : जी. बी. कॉलेज, नवगछिया के राजनीति विज्ञान विभाग में भारत सरकार के विधि एवं संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषय पर एक विचारपरक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चार स्तंभों में विभाजित था, जिसमें प्रथम स्तंभ “संविधान की प्रस्तावना” पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. शिव शंकर मंडल ने की। विषय प्रवेश राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार प्रसाद द्वारा कराया गया। मंच संचालन डॉ. भावना वर्मा ने किया, जिनका सहयोग राजनीति विज्ञान की छात्रा सादिया परवीन ने किया।

परिचर्चा के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित शिक्षकों में डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. मोसर्रत हुसैन, डॉ. ऊषा शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, श्री राजीव रंजन, डॉ. हामिद अली, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. प्रताप राज, डॉ. श्वेता भारती, डॉ. रूपा डे, डॉ. खालिदा नाज शामिल रहे। इसके अतिरिक्त प्रधान सहायक मो. रिजवान अली, लेखापाल शेखर कुमार, उप-पुस्तकाध्यक्ष चेतन कुमार, मनोज सिंह सहित अनेक छात्र-छात्राएं जैसे वर्षा, स्नेहा, ज्योति, शिवम, रौशन आदि की उपस्थिति रही।

परिचर्चा में भाग लेने वाले छात्रों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। प्रथम पुरस्कार मो. अंजार आलम, द्वितीय पुरस्कार अंशु कुमारी और तृतीय पुरस्कार संकेत कुमार को प्रदान किया गया। इस आयोजन ने छात्रों में संविधान के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना को प्रबल करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।













