5
(1)

नवगछिया : जी बी कॉलेज, नवगछिया में शिक्षकेत्तर कर्मी भरत ठाकुर के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।

समारोह में उपस्थित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भरत ठाकुर के सरल, मृदुभाषी और कॉलेज के प्रति हमेशा समर्पित रहने वाले शेरदिल व्यक्तित्व की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार, प्रो. (डॉ.) शिव शंकर मंडल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. मो. मोसर्रत हुसैन, डॉ. ऊषा शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्वेता भारती, डॉ. प्रताप राज, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. हामिद अली, डॉ. सरोज कुमार, प्रधान सहायक मो. रिजवान अली, लेखापाल शेखर कुमार, अब्दुल रज्जाक, दिवाकर ठाकुर, अखिलेश पोद्दार, गुलों हरिजन, संतोष हरिजन, दिनेश साह, बिरंची यादव और विलास यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सभी ने मिलकर श्री भरत ठाकुर को उनके योगदान और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: