



नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने की।

इस अभियान में आम लोगों से अपील की गई कि वे लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें और निर्भीक तथा निष्पक्ष होकर मतदान करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों और अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर प्रभात फेरी भी निकाली, जिससे गांव में मतदाता जागरूकता फैलाने में मदद मिली।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस तरह के अभियान मतदान के महत्व को समझाने और युवाओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने में सहायक होंगे।
















