5
(1)

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गाँव के शंभू मंडल, पिता कल्लर मंडल, गोसाईं गाँव 14 नंबर सड़क किनारे अपने पशुओं के लिए बासा बनाकर रहते थे। मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने बासा और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह जला दिया।

आगजनी में जानवरों के लिए रखा गया चारा, नई-नई त्रिपाल और अन्य कई घरेलू एवं उपयोगी सामान जलकर राख हो गया। शंभू मंडल ने बताया कि आग की चपेट में आने से पशु तो सुरक्षित हैं, लेकिन सामग्री और चारा पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और शंभू मंडल की मदद की। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं मामले की देर रात पुलिस को दी जा रही थी ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: