5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर 153- गोपालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं ने रंगोली बनाई और एक दूसरे का हाथ पकड़कर लोकतंत्र को मजबूत करने की कसम खाई। सभी दीदियों ने संकल्प सभा का आयोजन करते हुए 11 नवंबर को मतदान का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि 5 साल में एक बार मतदान का मौका मिलता है। हमें अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डालना है, जिससे अपने इलाके का विकास के लिए काम कराया जा सके। इस अवसर पर राधा जीविका महिला ग्राम संगठन, गुलाब जीविका महिला ग्राम संगठन, लक्ष्य जीविका महिला ग्राम संगठन, अर्पण और जागृति जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा भी अपने अपने ग्राम में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित हुईं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: