5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर रविवार से सभी मतदान कर्मी अपने मतदान कर्तव्य पर जुट गए हैं। इस अवसर पर रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी भागलपुर, डॉ. नवल किशोर चौधरी ने 154- पीरपैंती (अ जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सेक्टर पदाधिकारी और मतदान कर्मियों को ब्रीफिंग करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये। लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय मलिकपुर, पीरपैंती में 154- पीरपैंती (अ ज) विधानसभा के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर में उपस्थित सभी सेक्टर पदाधिकारियों, पीठासीन पदाधिकारियों तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान पदाधिकारियों के अलावा पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्हें उनके मतदान कर्तव्य से अवगत कराया। उन्होंने सबसे पहले जय हिंद के उद्‌घोष के साथ कर्मियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने विश्वास जाहिर करवाया कि शांतीपूर्ण वातावरण में पीरपैंती में विधानसभा का निर्वाचन पूर्ण कराया जाएगा। उन्हें डिस्पैच करने के लिए बनाए गए काउंटर के क्रमांक तथा टैग पार्टी नंबर के संबंध में उन्हें बताया गया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं के बारे में भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आपकी सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर दो सहायक एवं दो रसोइया मौजूद रहेंगे। मतदान कर्तव्य के दौरान आपको किसी भी प्रकार कोई असुविधा न हो इसका ख्याल रखा गया है। सभी मतदान केंद्र पर एएमएफ की व्यवस्था कराई गई है। वहाँ पेयजल, शौचालय, बिजली, रौशनी की सुविधा रहेगी। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं सीआपीएफ तैनात किए गए हैं। साथ ही जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहेंगे। संबंधित सेक्टर पदाधिकारी आपकी सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 10 नवंबर को ईवीएम एवं चुनाव सामग्री लेकर सीधे अपने मतदान केंद्र पर पहुंच जाना है। स्टेच्यूरी एवं नॉन स्टेच्यूरी लिफाफा के प्रपत्रों को तैयार कर लेना है। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को प्रातः 4 बजे उठकर मतदान की तैयारी शुरू कर देनी है। प्रातः 5:30 बजे मॉक पॉल को के लिए ईवीएम को तैयार कर लेना है। पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में मॉक पोल करना है। प्रातः 5:30 बजे तक पोलिंग एजेंट के उपस्थित नहीं होने की स्थिति में अगले 15 मिनट उनका इंतजार कर सकते हैं, इसके बाद 5:45 बजे तक निश्चित रूप से मॉक पोल शुरु कर देना है। किसी भी परिस्थिति में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आप अपने मोबाइल पर पीआरओ एप डाउनलोड कर चुके होंगे।

इस ऐप पर प्रत्येक 2-2 घंटे पर मतदान प्रतिशत तथा महिला पुरुष की संख्या अपलोड करना है। यानी 7 बजे मतदान शुरू होने के 2 घंटे बाद 9 बजे, 11 बजे, 1 बजे, 3 बजे एवं 5 बजे मतदान प्रतिशत तथा पुरुष एवं महिला मतदाताओं की संख्या अपलोड करना है। इसके लिए 20 मिनट का समय दिया गया है। 20 मिनट का समय बीत जाने पर अपलोड नहीं होगा। इसलिए समय से मतों की संख्या और प्रतिशत अपलोड कर देना है। उन्होंने कहा कि संध्या 6 बजे मतदान समाप्त होने के उपरांत सीयू का क्लोज बटन दबाना है। पीरपैंती विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का का पोल्ड ईवीएम और संबंधित प्रपत्र बज्र गृह, राजकीय पॉलीटेक्निक बरारी में जमा कराना है। इस अवसर पर नगर आयुक्त शुभम कुमार द्वारा भी कर्मियों को ब्रीफिंग की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें पूरी संजीदगी से काम करना है और सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न कराना है। इस अवसर पर 154- पीरपैंती (अ ज) विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता मो नवाज सरफराज उपस्थित थे। उन्होंने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि सभी मतदान कर्मी समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: