



नवगछिया ।
गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी और जदयू उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल की भारी जीत के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ता और समर्थक उत्साह से भर उठे। शाम होते ही लोगों ने पटाखे फोड़कर और जश्न मनाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और पूरे इलाके में उल्लास का माहौल दिखाई दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह ने कहा कि गोपालपुर और बिहपुर दोनों जगहों पर यह जनता की जीत है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले ही विश्वास था कि इस बार भारी बहुमत से एनडीए की जीत तय है।
क्षेत्र में जीत का जश्न देर शाम तक चलता रहा और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना रहा।
















