


भागलपुर। जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुधी मुखिया चौक पर छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हो गई। इस घटना में मोहम्मद इमरान के दो बेटे मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद शफीक और मोहम्मद एजाज की पत्नी नूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़े के दौरान चाकू और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। सूचना मिलते ही हबीबपुर इंस्पेक्टर पंकज कुमार राजत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल सभी लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। घटना में शामिल चाकू और लाठी-डंडों से हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे पुलिस ने जांच का आधार बनाया है। वीडियो क्लिप के माध्यम से हमलावरों की पहचान की जा रही है।












