5
(1)

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र के श्रीपुर खिरीबांध गांव स्थित महादलित टोले में कुछ नशेड़ियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस और 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशेड़ियों ने कैची और लोहे की रॉड से युवक के सिर और पेट पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के पास के एक बगीचे में अक्सर नशेड़ी नशा करने के लिए इकट्ठा होते हैं, जिससे इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बना रहता है।

बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को शांत करा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: