5
(1)

मृतक के घर मे मचा कोहराम

बुधवार की संध्या झंडापुर थाना क्षेत्र एनएच 31 पर हाइवा ने मारा था धक्का

सिलीगुड़ी में चल रहा था इलाज

नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सत्यम धर्मकांटा के समीप बुधवार की शाम तेज रफ्तार हाइवा के धक्के से गंभीर रुप से घायल मड़वा वार्ड संख्या 07 निवासी मृत्युंजय चौधरी पिता महेश्वरी चौधरी उम्र 62 वर्ष की शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम मृतक मृत्युंजय चौधरी किसी जरूरी कार्य से साइकिल से बिहपुर गए थे। तभी नारायणपुर की ओर से नवगछिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार हाइवा ने चपेट में ले लिया।

धक्का लगते ही लहूलुहान जमीन पर गिर गए। सूचना मिलते ही झंडापुर पुलिस अबिलंव घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उठाकर बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। झंडापुर पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए उक्त हाइवा को जप्त कर लिया है। चालक फरार है। इधर घायल मृत्युंजय चौधरी की नाजुक स्थिति को देखते हुए मायागंज असप्ताल के डॉक्टर ने जरूरी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सिलीगुड़ी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी समेत पुत्र-पुत्री एवं पोता-पोती सभी का रोरोकर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्र व तीन पुत्री है, सभी विवाहित हैं। मृतक खेतीबारी कर परिवार का भरणपोषण करते थे। मृतक के दो पुत्र बालकृष्ण चौधरी और
गोपाल गौरव कृषि कार्य करते हैं। झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार ने कहा, सड़क हादसे में घायल मरवा के मृत्युंजय चौधरी की मौत होने की जानकारी मिली है। उक्त हाइवा को जप्त कर लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। मामले को लेकर यातायात थाना नवगछिया में आवेंदन पर केस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: