0
(0)

घटना में संलिप्त अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त चाकू एवं खुन लगा कपड़ा बरामद

नवगछिया : नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने रविवार को अपने कार्यालय मे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि 16 नवंबर को इस्माईलपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि मेघल टोला स्थित खेत में नंदकिशोर मंडल का खून से लथ पथ शव मिला है। उक्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया एवं इस्माईलपुर थाना टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की गई। कांड के उद्भेदन एवं शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ओमप्रकाश के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। उक्त गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन कर त्वरित कार्रवाई करते सूचना के महज 02 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त अभियुक्त इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बसगढ़ा निवासी विकास कुमार पिता दिनेश मंडल को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त विकास से पूछताछ करने पर उनके द्वारा नंदकिशोर मंडल की हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए बताया गया कि मृतक का भतीजा इनकी पत्नी को भगा ले गया है तथा इनकी पत्नी को वापस लाने में मृतक द्वारा सहयोग नही किया जा रहा था। जिसके आक्रोश में इनके द्वारा 15 नवंबर 2025 की संध्या में मृतक को खेत से लौटने के क्रम में चाकू से गला एवं पेट पर वार कर हत्या कर दिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी विकास कुमार के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेहीं पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं घटना के समय पहने हुये खून लगा कपड़ा बरामद किया गया। इस संबंध में मृतक के पुत्र के आवेदन के आधार पर इस्माईलपुर थाना कांड संख्या- 196/25, धारा-103 (1) बीएनएस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी संगिता देवी, पुत्र कुंदन कुमार समेत पांचों पुत्री दहाड़ मार कर रोते हैं। सभी का रोरोकर बुरा हाल है। मालूम हो कि मृतक को एक पुत्र व पांच पुत्री है। मृतक खेतीबाड़ी कर परिवार का भरणपोषण करते थे। पुत्र कुंदन कुमार इंटर की पढ़ाई कर रह हैं। पुत्र के बयान पर इस्माइलपुर थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: