5
(1)

नवगछिया । बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। तीसरे और अंतिम दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया।

महिला वर्ग के शुरुआती मुकाबले में बी.एल.एस. कॉलेज, नवगछिया को एस.एम. कॉलेज, भागलपुर के विरुद्ध बाई से जीत मिली। दूसरे मुकाबले में जी.बी. कॉलेज ने बी.एन. कॉलेज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में एस.एस.भी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी.एल.एस. कॉलेज को मात दी और फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एम.ए.एम. कॉलेज, नवगछिया ने कड़े संघर्ष के बाद जी.बी. कॉलेज, नवगछिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

महिला वर्ग के फाइनल में एम.ए.एम. कॉलेज, नवगछिया ने दमदार खेल दिखाते हुए एस.एस.भी कॉलेज को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। दूसरी ओर पुरुष वर्ग के बहुप्रतीक्षित फाइनल में मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बी.एन. कॉलेज, भागलपुर को मात देकर चैंपियन का खिताब हासिल किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इनमें बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, क्रीड़ा परिषद तिलकामांझी विश्वविद्यालय के सचिव डॉ. संजय कुमार जयसवाल, सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य शंभू दयाल खेतान, पूर्व कुलपति डॉ. उग मोहन झा, पूर्व क्रीड़ा सचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह और प्रतियोगिता पर्यवेक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार शामिल थे। चयन समिति में डॉ. दिव्या प्रियदर्शी, मंजू कुमारी और पंकज कुमार (तिलकामांझी विश्वविद्यालय) की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य, प्रो. अमरजीत सिंह, प्रो. डॉ. रामानंद सिंह, अकाउंटेंट विनोदानंद मंडल, लिपिक गौतम कुमार का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता संचालन की जिम्मेदारी भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रशांत राज ने संभाली, जबकि रेफरी के रूप में मो. सद्दाम, राजेश, सिकंदरकांत विश्वकर्मा, दिलीप शर्मा, ऋतिक रोशन, रमन और प्रशांत ने सहयोग प्रदान किया।

यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में सफल रही, बल्कि नवगछिया और भागलपुर क्षेत्र में कबड्डी खेल के प्रति उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को नई ऊँचाई देने का प्रेरणादायक उदाहरण बनी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: