5
(1)

भागलपुर : तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजित 44वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सब-जूनियर बालक वर्ग के अंतिम लीग मैच में बिहार ने दिल्ली को 35-27, 35-22 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, सब-जूनियर बालिका वर्ग के अंतिम लीग मैच में बिहार ने छत्तीसगढ़ को कड़े मुकाबले में 35-32, 36-34 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

इस सफलता की जानकारी बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार की प्रिया सिंह और वंदना की जोड़ी ने राजस्थान की जोड़ी को 35-19, 35-22 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बालक वर्ग के मैचों में बिहार की ओर से प्रिंस, कुंदन, अभिराज, रौशन साकेत और शिवम ने शानदार खेल दिखाया। वहीं, बालिका वर्ग में शबनम, रिया, सुहानी और स्नेहा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बिहार की इस उपलब्धि से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: