4.5
(2)

नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के एक मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 11/25 दिनांक 20 जनवरी 2025 से संबंधित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति ने इस्माईलपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। वादी ने बताया था कि उसकी पुत्री बीते दिन घर से कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि सोनू कुमार, पिता सिकन्दर मंडल, निवासी इस्माईलपुर, ने उनकी पुत्री का शादी की नियत से अपहरण कर लिया है।

इस आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। इस्माईलपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87/96/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी संख्या 11/25 दर्ज की गई। जांच के क्रम में पुलिस ने अपहृता को पहले ही बरामद कर लिया था और मामले में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को अपहरणकर्ता सोनू कुमार, पिता सिकन्दर मंडल, निवासी इस्माईलपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: