



नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दरोगा रसनदेव पासवान और अन्य पुलिसकर्मी गंगा तट के किनारे कार्रवाई में शामिल थे।

पुलिस ने देखा कि एक नाव के माध्यम से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही थी और उसे गंगा के तट के किनारे उतारा जा रहा था। मौके पर खड़ी पिकअप गाड़ी और ई-रिक्शा में मछली के जाल से ढकी शराब तस्कर के पास रखी थी और वह भागने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर, पूर्णिया जिला के धमदाहा निवासी विपिन कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली है कि यह शराब तस्करी नव वर्ष की तैयारी के लिए की जा रही थी।
पुलिस ने इस मामले में तीन वाहनों को भी जप्त किया है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।














