December 8, 2025
इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर 244 लीटर शराब के तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS
शराबChanchal Jhaनवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दरोगा रसनदेव पासवान और अन्य पुलिसकर्मी गंगा तट के किनारे कार्रवाई में शामिल थे। पुलिस ने देखा कि एक नाव के माध्यम से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही थी और उसे गंगा के तट के किनारे उतारा जा रहा था। मौके पर खड़ी पिकअप गाड़ी और ई-रिक्शा में मछली के जाल से ढकी शराब तस्कर के पास रखी थी और वह भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर, पूर्णिया जिला के धमदाहा निवासी विपिन कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। […]