



नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड से जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल के जिला परिषद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। उनकी जीत पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला परिषद क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

जनता दल यूनाइटेड के भवेश कुमार कन्हैया ने विपिन कुमार मंडल की जीत को जनविश्वास की जीत बताते हुए कहा कि अब जिला परिषद क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

साथ ही युवाओं और किसानों के हित में योजनाओं को प्राथमिकता देकर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। युवा व कार्यकर्ताओं ने भी विपिन कुमार मंडल को जिला परिषद अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला परिषद क्षेत्र में समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।













