4
(1)

भागलपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी के साथ ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा रजिस्टर के अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मशीनों के भंडारण स्थल की स्वच्छता, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम का सुरक्षित रख-रखाव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को नियमित रूप से वेयरहाउस का निरीक्षण करने और मशीनों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर निर्वाचन शाखा के अन्य पदाधिकारी और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: