4
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 157- सुल्तानगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानगंज प्रखंड में जीविका दीदियों ने विभिन्न रंगों से रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने कहा कि जिस प्रकार रंगोली में विभिन्न रंगों के गुलाल भरे जाते हैं उसी तरह देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में सभी नागरिकों की महती भूमिका होती है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी जाति-धर्म, अमीर-गरीब, महिला-पुरुष, बूढ़े-जवान और समाज के सभी तबके की सक्रिया भागीदारी जरूरी है।

तभी रंगोली की तरह ही हमारा लोकतंत्र भी आकर्षक और मजबूत बनेगा। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने निश्चित मतदान करने की भी शपथ ली। जीविका दीदियों ने कहा कि बिना किसी भय या दबाव में, धर्म या जाति से प्रभावित हुए बिना अपने राज्य के विकास के लिए हमें मतदान करना है। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने अपने परिवार के योग्य मतदाताओं को भी मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: