Tag Archives: jivika didiyon ne

जीविका दीदियों ने रंगोली में रंग भरकर दिया लोकतंत्र में सभी लोगों की भागीदारी का संदेश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 157- सुल्तानगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानगंज प्रखंड में जीविका दीदियों ने विभिन्न रंगों से रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने कहा कि जिस प्रकार रंगोली में विभिन्न रंगों के गुलाल भरे जाते हैं उसी तरह देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में सभी नागरिकों की महती भूमिका होती है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी जाति-धर्म, अमीर-गरीब, महिला-पुरुष, बूढ़े-जवान और समाज के सभी तबके की सक्रिया भागीदारी जरूरी है। तभी रंगोली की तरह ही हमारा लोकतंत्र भी आकर्षक और मजबूत बनेगा। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने निश्चित मतदान […]

जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारियों का कराया बोध ||GS NEWS

बिहपुरभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 155-कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत धनौरा पंचायत में ज्ञानदीप जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। “पहले मतदान, फिर जलपान” और “वोट देने बढ़ें हम, रुके नहीं थकें नहीं” जैसे जोशीले नारों से पूरा गांव गूंज उठा। जागरूकता कार्यक्रम के तहत दीदियों ने आकर्षक रंगोली और मेहंदी निर्माण कर रचनात्मक तरीके से मतदाताओं को जागरूक किया। साथ ही संकल्प सभा का आयोजन कर उपस्थित महिलाओं ने आगामी 11 नवंबर को अपने वोट का प्रयोग हर हाल में करने की […]

Noimg

जीविका दीदियाँ लगाएंगी ढाई लाख पौधे, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निभा रहीं अहम भूमिका ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर – जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न खतरों से निपटने के लिए बिहार सरकार द्वारा संचालित जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में भागलपुर जिले की जीविका दीदियाँ इस वर्ष 2 लाख 54 हजार से अधिक पौधे लगाने के संकल्प के साथ आगे आई हैं। जिले के 28,554 जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 3 लाख 39 हजार से अधिक महिलाएँ कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प ले चुकी हैं। इससे न केवल राज्य में हरित आवरण बढ़ेगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी सहायता मिलेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 अगस्त 2019 को ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ की शुरुआत की […]