5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 155- कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सन्हौला प्रखंड के भूरिया महियामा पंचायत में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित हुईं। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) अंतर्गत जीविका दीदियों द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान जागरूकता अभियान में शामिल महिलाओं ने जागरूकता रैली, रंगोली, परिचर्चा और संकल्प सभा का आयोजन करते हुए 11 नवंबर को निश्चित रूप से मतदान करने एवं अपने परिजनों, पड़ोसियों से मतदान करवाने की शपथ ली। गोपालपुर में आयोजित इस जागरूकता अभियान में 150 जीविका दीदियां शामिल हुईं। इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं को मतदान के महत्व के साथ साथ मतदान को लेकर अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। जीविका ग्राम संगठन के माध्यम से चलाए जा रहे इस अभियान से मतदाताओं को निश्चित मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: