5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 158- नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आईसीडीएस द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सेविका सहायिका/उपस्थित हुईं। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) अंतर्गत आईसीडीएस द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान जागरूकता अभियान में शामिल महिलाओं ने जागरूकता रैली, रंगोली, परिचर्चा और संकल्प सभा का आयोजन करते हुए 11 नवंबर 2025 को निश्चित रूप से मतदान करने एवं अपने परिजनों, पड़ोसियों से मतदान करवाने की शपथ ली। गोपालपुर में आयोजित इस जागरूकता अभियान में 200 सेविका/ सहायिका शामिल हुईं। इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं को मतदान के महत्व के साथ-साथ मतदान को लेकर अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। आईसीडीएस के माध्यम से चलाए जा रहे इस अभियान से मतदाताओं को निश्चित मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: