5
(1)

भागलपुर ।
जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, इस्माईलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, रसोईघर, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में अध्यक्ष ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन की गुणवत्ता, रहने की व्यवस्था तथा अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने अपनी दैनिक दिनचर्या, शिक्षकों के सहयोग तथा विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अपनी बात रखी।

श्री मंडल ने विद्यालय में नामांकन की स्थिति, छात्राओं की नियमित उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता तथा शिक्षण गुणवत्ता की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना गरीब, वंचित और ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के लिए शिक्षा का मजबूत आधार है। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाना चाहिए।

जिला परिषद अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि विद्यालय के आधारभूत ढांचे, शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्राओं की सुविधाओं में सुधार के लिए जिला परिषद स्तर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बालिकाओं के भविष्य से जुड़ी इस योजना को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: