



नवगछिया के खरीक थाना अंतर्गत ग्राम अठनिया में हुए ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड की घटना दिनांक 08 सितंबर 2025 को घटित हुई थी। मामले में मृतक के पुत्र कुन्दन कुमार के फर्दबयान के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 281/25, दिनांक 08.09.25, धारा 103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कांड के अनुसंधान के क्रम में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 19 दिसंबर 2025 को पुलिस ने इस कांड के लाइनर बहादुर मंडल, पिता ललित नारायण मंडल, निवासी बहतरा, थाना परबत्ता, जिला भागलपुर को खरीक बाजार से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त बहादुर मंडल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध खरीक थाना कांड संख्या 79/17 में धारा 302/201/34 भारतीय दंड विधान एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।
















