December 21, 2025
खरीक थाना क्षेत्र के हत्याकांड में एक लाइनर गिरफ्तार || GS NEWS
खरीकChanchal Jhaनवगछिया के खरीक थाना अंतर्गत ग्राम अठनिया में हुए ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड की घटना दिनांक 08 सितंबर 2025 को घटित हुई थी। मामले में मृतक के पुत्र कुन्दन कुमार के फर्दबयान के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 281/25, दिनांक 08.09.25, धारा 103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधान के क्रम में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 19 दिसंबर 2025 को पुलिस ने इस कांड के लाइनर बहादुर मंडल, पिता ललित नारायण मंडल, […]