5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघल टोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां किसान नंद किशोर मंडल उर्फ ननकू मंडल (56 वर्ष), पिता स्व. खंतर मंडल की अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर और पेट पर वार कर निर्ममता से हत्या कर दी।

घटना के संबंध में बताया गया कि किसान नंद किशोर मंडल शाम के समय मकई के खेत में खाद छिड़कने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। अगली सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए, तो उनका शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: