November 17, 2025
किसान की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघल टोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां किसान नंद किशोर मंडल उर्फ ननकू मंडल (56 वर्ष), पिता स्व. खंतर मंडल की अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर और पेट पर वार कर निर्ममता से हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया गया कि किसान नंद किशोर मंडल शाम के समय मकई के खेत में खाद छिड़कने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। अगली सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए, तो उनका शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया। घटना की […]