0
(0)

नवगछिया : कोसी पार ढोलबज्जा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष निशांत कुमार ने की।

थाना अध्यक्ष ने बैठक में स्पष्ट किया कि पंचायत के किसी भी पूजा स्थल पर डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा और सरस्वती पूजा आपसी भाईचारे एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी।

इस बैठक में ढोलबज्जा पंचायत के वर्तमान मुखिया सच्चिदानंद यादव, भूतपूर्व मुखिया राजकुमार उर्फ़ मुन्ना मंडल, सरपंच सुशांत कुमार, सुशील कुमार गुप्ता, गुड्डू ठाकुर, विनोद भगत, विनोद यादव, संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर संकल्प लिया कि इस वर्ष सरस्वती पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी, ताकि समुदाय में शांति और सामाजिक सहयोग का संदेश फैले।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: