5
(1)

भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के नीचे सोमवार की शाम लगभग 6 बजे दो दुकानदारों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के माथे में गहरी चोट लगी है, जिससे उसका माथा फट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वहीं, घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीज और चौरचन पर्व को लेकर लोहिया पुल के नीचे दलिया और पूजन सामग्री खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। भीड़भाड़ के बीच छोटी-सी बात पर दो दुकानदारों में विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। इसी दौरान महिला ने झगड़ा रोकने की कोशिश की, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: