5
(2)

30 अगस्त तक चलेगा भक्ति और उत्साह का माहौल

28 व 29 को होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन

नवगछिया प्रखंड के तेतरी गांव में इस बार भी गणपति पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। तेतरी के महेश प्रसाद सिंह के दरवाजे पर होने वाला यह आयोजन 27 अगस्त से प्रारंभ होकर 30 अगस्त 2025 तक चलेगा। गांव के लोगों में पूजा को लेकर खासा उत्साह है। उल्लेखनीय है कि यह परंपरा लगातार 18 वर्षों से भक्ति और आस्था के साथ निभाई जा रही है।

पूजा के दौरान हर दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 28 को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार और भजन मंडलियां अपने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना देंगी। 29 को भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। इसमें गांववासी बड़ी संख्या में भाग लेकर श्रद्धा और उत्साह का परिचय देंगे।

पूजा का समापन 30 अगस्त को होगा। इस दिन गणपति प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठेगा।

महेश प्रसाद सिंह और उनके परिवार के सहयोग से होने वाला यह आयोजन गांव के एकता और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। पूजा के अवसर पर भव्य झांकी सजाई जाती है, भजन-कीर्तन होते हैं और महाप्रसाद का वितरण किया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

गांववासियों का कहना है कि गणपति पूजा उनके लिए केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी है। लोग इस परंपरा को आगे भी पूरे श्रद्धा और धूमधाम से जारी रखने का संकल्प लेते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: