5
(2)

राजस्थान कोटा से नवगछिया तक दुल्हन के नाम पर लूट की साजिश, शादी के बहाने बुलाकर दो लाख 35 हजार नकद सहित मोबाइल की लूटपाट

नवगछिया। शादी के नाम पर विश्वास कर कोटा (राजस्थान) से परिवार लेकर नवगछिया पहुंचे एक युवक और उसके परिवार के साथ हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया जिसका नवगछिया पुलिस नें उद्भेदन कर दिया हैं । गुरुवार की संध्या नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी । पूरे घटनाक्रम की जड़ें राजस्थान के कोटा जिले से जुड़ी हैं, जहां से शुरुआत होती है मनीष कुमार उर्फ मुनीलाल ठाकुर की एक सोची-समझी साजिश की।

मनीष कुमार उर्फ मुनीलाल ठाकुर, नवगछिया के खैरपुर कदवा निवासी, पिता स्वर्गीय नेपाली ठाकुर, वर्तमान में कोटा (राजस्थान) में रहकर नौकरी करता है। वहीं उसकी मुलाकात दिल्लीपूरा, जिला कोटा निवासी रघुवीर सिंह से हुई, जो रिश्ते में महेश शर्मा के बहनोई लगते हैं। बातचीत के क्रम में रघुवीर सिंह ने मनीष को बताया कि उनके परिवार में दो लड़कों की शादी करानी है — एक उनका साला महेश कुमार और दूसरा एक अन्य लड़का।

कुछ समय बाद मनीष नवगछिया लौट आया और यहां पहुंचकर उसने कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक पूरा प्लान तैयार किया। योजना यह बनाई गई कि वह कोटा से आए दोनों लड़कों की शादी नवगछिया में करवाएगा और इसके बदले एक-एक लाख रुपये लिए जाएंगे। यानी दो लड़कियों की शादी करवाने के लिए दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

निर्धारित योजना के अनुसार, दूल्हा महेश कुमार अपने परिजनों के साथ 20 जून को चार पहिया गाड़ियों से नवगछिया पहुंचा। पूरे परिवार में कुल आठ से नौ सदस्य शामिल थे। सभी को स्थानीय होटल में ठहराया गया। अगले दिन 21 जून को जीरो माइल क्षेत्र में मनीष कुमार और उसके परिजनों की ओर से दो लड़कियां दिखाई गईं, क्योंकि दो शादियां होनी थीं। लेकिन लड़की देखने के बाद महेश के परिवारवालों ने एक लड़की को पसंद किया और दूसरी को अस्वीकार कर दिया।

लड़की पसंद आने के बाद 22 जून को महेश कुमार के परिवार के कुछ सदस्य बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड) दर्शन के लिए चले गए। देवघर से लौटने के बाद 23 जून को एक बार फिर दिमाग गांव में लड़की का निरीक्षण किया गया और विवाह तय कर दिया गया।

विवाह तय होने के बाद 23 जून की ही रात, मनीष कुमार द्वारा पहले से तय योजना के तहत गंगा नदी के किनारे स्थित एक मंदिर के पास विवाह की रस्में शुरू कर दी गईं। विवाह की रस्में काजल कुमारी नामक युवती के साथ हो रही थीं, जो कि पहले से शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां भी। काजल कुमारी, पति सुधांशु कुमार, निवासी रानीतालाब, थाना जीरो माइल, जिला भागलपुर की बताई गई है।

रात के अंधेरे और मंदिर के एकांत स्थान का लाभ उठाकर मनीष कुमार उर्फ मुनीलाल ठाकुर, महिला काजल कुमारी और उनके अन्य साथियों ने हथियार निकाल लिए और महेश कुमार तथा उसके परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। हथियार के बल पर उनके पास से 2 लाख 35 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूट लिए गए।

घटना नवगछिया के अभियान गांव के समीप गंगा घाट के पास की है। पूरी घटना सुनियोजित प्रतीत होती है जिसमें न केवल महिला शादीशुदा निकली, बल्कि पूरी योजना लूटपाट के लिए रची गई थी।

फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है और जांच की मांग की गई है। मनीष कुमार का स्थायी पता सकीं खैरपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर बताया गया है।

वही इस घटना के संबंध में नवगछिया एसडीपीओ नें बताया कि नवगछिया में शादी के नाम पर ठगी और लूटपाट का भंडाफोड़ कर दिया है । पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: