



भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड अंतर्गत तेतरी पंचायत के समिति पद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9 के उपचुनाव में प्रत्याशी रीता देवी, पति संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो को निर्वाचन आयोग की ओर से “नारियल” चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों ने जोरशोर से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है और रीता देवी को विजयी बनाने की अपील की जा रही है।
प्रत्याशी रीता देवी के प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय उनके पति संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो का क्षेत्र में खासा प्रभाव माना जाता है। उन्होंने विगत वर्षों में बिना किसी पद के रहते हुए भी तेतरी पंचायत सहित आस-पास के क्षेत्रों में जनता की समस्याओं का समाधान करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

झाबो के समर्थकों के अनुसार, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से लेकर जनसामान्य की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान में संजीव झाबो ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई बार कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि समय पर नहीं मिलने की स्थिति में अपने निजी कोष से जरूरतमंद परिवारों की सहायता की है। यह उनके सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता का प्रतीक है।
संजीव झाबो सामाजिक मुद्दों पर भी निरंतर सक्रिय रहते हैं और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर समाधान में अपनी भूमिका निभाते हैं। क्षेत्र की जनता में उनके प्रति विश्वास और सम्मान है, और यही कारण है कि अब जब उनकी पत्नी रीता देवी मैदान में हैं, तो उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है।
समर्थकों का कहना है कि यदि रीता देवी को जनता का आशीर्वाद मिला और वह पंचायत समिति पद तक पहुंचीं, तो पहले से भी अधिक मजबूती से क्षेत्र की आवाज पंचायत स्तर पर उठाई जाएगी और हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
















