



नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नवगछिया इकाई के अंतर्गत मदन अहिल्या महिला कॉलेज की इकाई का पुनर्गठन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा दक्षिण बिहार प्रांत की सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज द्वारा की गई।
घोषित कार्यकारिणी में दीक्षा मिश्रा को कॉलेज अध्यक्ष और मौसम सिंह निषाद को कॉलेज मंत्री बनाया गया है। कॉलेज उपाध्यक्ष के रूप में सीता कुमारी, सिमरन कुमारी और रोशनी कुमारी का चयन हुआ है, जबकि कॉलेज सह मंत्री के रूप में सुहानी कुमारी, तनु भारद्वाज और रितु कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी पायल को और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अंकिता को दी गई है। विभिन्न आयामों में भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। कॉलेज SFD संयोजक ऋषिका कुमारी और सह संयोजक नेहा कुमारी, SFS संयोजक शिवानी कुमारी तथा सह संयोजक रिया और खुशी को बनाया गया है।

राष्ट्रीय कला मंच की जिम्मेदारी राज कन्या और श्रुति सिंह को संयोजक तथा प्रेमलता को सह संयोजक के रूप में दी गई है। खेलो भारत संयोजक निकिता कुमारी को बनाया गया है। एनएसएस प्रमुख के रूप में आरती कुमारी और एनसीसी प्रमुख के रूप में अनु कुमारी को जिम्मेदारी मिली है।
कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सलोनी कुमारी, दिव्या कुमारी, शोभा कुमारी और काजल कुमारी सहित अन्य छात्राओं को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, जिला सह संयोजक कुंदन पोद्दार, प्रांत सह छात्रा संयोजक साक्षी भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीओम सिंह, निवर्तमान कॉलेज मंत्री दीपा कुमारी, जीबी कॉलेज अध्यक्ष पीयूष यादव, मंत्री शुभम भारद्वाज, अभिषेक, मधुसूदन आदि ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
मदन अहिल्या महिला कॉलेज के प्राचार्य राजीव सिंह सहित प्रो. अमरेंद्र सिंह, प्रो. धर्मेंद्र कुमार, प्रो. सुबोध कुमार, प्रो. सीता भगत, प्रो. सीमा, प्रो. सुरुचि समेत कई शिक्षकों ने भी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।














